Mohan Yadav: छत्तीसगढ़ के बाद आज मध्य प्रदेश को नया सीएम मिल गया है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है।
जानकारी के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था। इस ऐलान के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया है। अब सूबे की कमान मोहन यादव के हाथों में होगी।
नरेन्द्र तोमर होंगे स्पीकर
इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा। राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे। मध्य प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई थी। जिसमें पर्यवेक्षकों ने विधायकों के साथ प्रदेश सरकार को लेकर मंथन किया था।
read also: Cricket: आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ प्लेयर का किया ऐलान, इस कंगारु बल्लेबाज को मिला अवार्ड
कार्यालय के बाहर लग रहे थे नारे
पार्टी कार्यालय में जहां विधायक दल की बैठक चल रही थी। पार्टी ऑफिस के बाहर प्रह्लाद पटेल और शिवराज सिंह चौहान के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा के नाम शामिल थे। उधर, सीएम के नाम के ऐलान से पहले प्रह्लाद पटेल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
बीजेपी को मिला प्रचंड बहुमत
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इस राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही थी। वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि कमलनाथ के चेहरे पर लड़ रही कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट गई।