Travis Head: आईसीसी ने बीते दिनों नवंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी किया था। जिसमें भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम शामिल था। इसके अलावा दो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविड हेड और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल था। तीनों ही खिलाड़ियों ने वनडे विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था।
ट्रेविड हेड के नाम पर लगी मुहर
टूर्नामेंट में बेहतरीन टीम, सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब भारत और उनके खिलाड़ियों को मिला था। ऐसे में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए ट्रेविड हेड के नाम पर मुहर लगी है। जिसकी आईसीसी ने आज घोषणा की है।
read also: Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को भेजा समन, कल एजेंसी के सामने होंगे पेश
ट्रेविस हेड ने विश्वकप फाइनल में भारत के खिलाफ 120 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के लगाकर 114 के स्ट्राइक रेट से 137 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया था।
लाबुसेन के साथ की थी मैच विनिंग साझेदारी
बता दें कि, विश्वकप फाइनल मैच में हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 215 गेंदों में 192 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की थी। इसके चलते भारत को वर्ल्ड 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
नवंबर महीने में ट्रविस हेड ने कुल 220 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक ही अर्धशतक शामिल था। इसके अलावा शमी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कुल 24 विकेट लिए थे। भारत ने टूर्नामेंट में सबसे मैच जीते थे।