विदेशी धरती पर बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar Century) के नाम था। डोमिनिका में शतक लगाने के साथ रोहित शर्मा ने महान सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। सुनील गावस्कर ने भारत के बाहर खेलते हुए 15 सेंचुरी ठोकी थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत के बाहर विदेशी धरती पर धमाल मचा रहे हैं। आईपीएल (IPL 2023) में रोहित शर्मा बुरी फॉर्म से गुजर रहे थे। डोमिनिका (Dominica Test Match) में खेले गए पहले में रोहित शर्मा ने शानदार सैंकड़ा जड़ दिया और फॉर्म में लौट आए। पहली पारी में रोहित शर्मा ने 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
गावस्कर से आगे निकले
दरअसल, विदेशी धरती पर बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar Century) के नाम था।डोमिनिका में शतक लगाने के साथ रोहित शर्मा ने महान सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया। सुनील गावस्कर ने भारत के बाहर खेलते हुए 15 सेंचुरी ठोकी थी।
हालांकि, लिटिल मास्टर के बड़े रिकॉर्ड को अब रोहित शर्मा ने ध्वस्त कर दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में रोहित ने बतौर सलामी बल्लेबाज विदेशी सरजमीं पर अपना 16वां शतक जमाया। इस सेंचुरी के साथ ही रोहित गावस्कर से आगे निकल गए हैं।
रोहित ने पूरे किए 400 छक्के
इसके अलावा रोहित शर्मा ने छक्कों के मामलों में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में अपने 400 छक्के पूरे कर लिए।वर्ल्ड क्रिकेट में 400 छक्के लगाने लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। रोहित ने यह मुकाम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो सिक्स लगाने के साथ हासिल किया। रोहित शर्मा के बाद दूसरा स्थान पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहे शाहिद आफरीदी का आता है।
जायसवाल ने 171 रनों की पारी
बता दे कि, डोमिनिका टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के साथ डेब्यू खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने शानदार खेल दिखाया था। अपने पहले टेस्ट मैच में 171 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 229 रनों की साझेदारी निभाई। इसके अलावा स्पिनर अश्विन ने इस मैच में 12 विकेट झटके।
विदेशी धरती पर रोहित शर्मा का डंका, बतौर ओपनर महान सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा