Chhatishgarh Chunav 2023: कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला सीएम? रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया

Chhatishgarh Chunav 2023 Raman Singh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने धमाकेदार जीत हासिल की है। बीजेपी ने 90 सीटों में से 54 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस को 34 और अन्य को एक सीट हासिल हुई हैं। प्रदेश में वापसी करने के बाद अब बीजेपी में सीएम को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। सीएम को लेकर रमन सिंह का नाम सामने आ रहा है।

रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया

चुनाव जीतने के बाद बीजेपी के दिग्गज नेता रमन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के नेता, जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की बीजेपी प्रदेश में सत्ता में वापसी करने में कामयाब हुई है। जनता ने प्रदेश का भविष्य आगामी सालों के लिए बीजेपी के हाथों में सौंप दिया है।

जल्दी बन जाएगी सरकार- रमन सिंह

रमन सिंह से जब सीएम पद को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीएम कौन बनेगा इसका फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। अगर मुझे यह जिम्मेदारी मिलती है तो मैं इसके लिए तैयार हूं। अभी दो तीन के अंदर विधायक दल के नेता का चुनाव हो जाएगा। सरकार बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

read also: Politics: बीजेपी की जीत के बाद बदरुद्दीन अजमल के बदले सुर, तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेन्द्र मोदी

कांग्रेस भ्रष्टाचार की होगी जांच

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि भ्रष्टचार कांग्रेस राज में हुआ है, उसकी जांच की जाएगी। कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है। रमन सिंह ने कहा कि किसानों को पहले भी बीजेपी ने प्राथमिकता दी और देते रहेंगे। डबल इंजन सरकार आने के बाद राज्य के विकास के कामों में तेजी आएगी। हमने जनता से जो वादे किए हैं बीजेपी इन पांच सालों में पूरा काम करने की कोशिश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *