Politics: बीजेपी की जीत के बाद बदरुद्दीन अजमल के बदले सुर, तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेन्द्र मोदी

Badruddin Ajmal: बीजेपी की तीन राज्यों में जीत के बाद ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के सुप्रीमो बदरुद्दीन अजमल के सुर बदल गए हैं। सोमवार को अजमल ने दावा किया है कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ है कि केन्द्र में बीजेपी एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही हैं।

जनता बीजेपी से खुश- अजमल

नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अजमल ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बीजेपी राज्य चुनावों में इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी। मैंने सोचा था कि कांग्रेस कम-से-कम तीन राज्यों में तो जीत हासिल करेगी लेकिन जनता जनार्दन का फैसला कुछ और आया। तीन राज्यों में जनता बीजेपी की विकास वाली नीति से खुश है।  

भूपेन बोरा की आलोचना की

इसके अलावा अजमल ने असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास असम में पार्टी का नेतृत्व करने की कोई क्षमता नहीं है। उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अजमल ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेताओं पर बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

आगे उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस पार्टी बीजेपी की ए टीम बन गई है। नेताओं को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बेच दिया गया है। अजमल अगले आम चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहते थे। लेकिन, असम कांग्रेस नेतृत्व के कड़े प्रतिरोध के कारण, AIDUF को विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *