Rajasthan CM Baba Balaknath: विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। तेलंगाना में कांग्रेस ने शानदार पलटवार किया और बीआरएस को सत्ता से बेदखल कर दिया। अब नतीजों के बाद राज्यों में सीएम को लेकर कश्मकश तेज हो गई।
राज्यों में बैठकों का दौर शुरू
सीएम पद को लेकर राज्यों में बैठकों का दौर शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने तो तेलंगाना में कांग्रेस ने नए विधायकों की बैठक बुलाई है। राजस्थान में बाबा बालकनाथ का सीएम बनना तय माना जा रहा है। सोमवार शाम को बाबा बालकनाथ दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
हालांकि, कुछ विधायक वसुंधरा राजे को सीएम देखना चाहते हैं। बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली जयपुर में वसुंधरा राजे आवास के अंदर जाते हुए बोले कि वसुंधरा राजे को ही सीएम बनना चाहिए। लेकिन उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले के साथ हैं।
वसुंधरा राजे के घर विधायकों की बैठक
राजे के घर पर 20 बीजेपी विधायकों की बैठक चल रही है। सीएम पद के दूसरे दावेदार बाबा बालकनाथ दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह से राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रभारी प्रह्लाद जोशी संसद भवन में मुलाक़ात कर रहें हैं। आज देर शाम या कल राजस्थान में कौन-कौन ऑब्जर्वर होंगे इस घोषणा के साथ-साथ विधायक दल की बैठक की भी तारीख तय की जाएगी।
read also: Chhatishgarh Chunav 2023: कौन होगा छत्तीसगढ़ का अगला सीएम? रमन सिंह ने दी प्रतिक्रिया
इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी सीएम को लेकर कयासों का दौर शुरू हैं। प्रदेश में रमन सिंह का सीएम बनना तय माना जा रहा है। इस पर मीडिया से बातचीत करते हुए रमन सिंह ने कहा कि इस पर फैसला पार्टी आलाकमान करेगा। अगर पार्टी मुझे यह जिम्मेदारी देगी तो मैं इसे ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए तैयार हूं।