Haryana: आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतकर लगाएंगे जीत की हैट्रिक- मनोहर लाल

CM Manohar Lal: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में मिली सफलता के बाद गदगद है। उन्होंने इसके लेकर कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित दिशा में जा रहा है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम इसकी बानगी है। बीजेपी आगामी चुनावों को जीतकर जीत की हैट्रिक लगाएगी।  

सीएम मनोहर लाल आज मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वृद्धा अवस्था पेंशन लाभार्थियों से मुलाकात करने और उन्हें पेंशन के लाभ बताने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया।

बीजेपी ने लगाई जीत की हैट्रिक- सीएम

उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं को अन्य पार्टी के नेता गलत बता रहे हैं जबकि तीन राज्यों में आए चुनावी नतीजे इस बात को सिद्ध कर रहे हैं कि केंद्र और हरियाणा सरकार लगातार गरीबों के लिए काम कर रही है, जैसे हमने तीन राज्यों में हुए चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई वैसे ही अगले साल लोकसभा में हम जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। उसके साथ-साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हम जीत की हैट्रिक लगाएंगे।

लाभार्थियों को किया सम्मानित

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत कर रखी है और इसी यात्रा के तत्वावधान में हरियाणा में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसको लेकर आज सोनीपत जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। घर-घर जाकर जिन लाभार्थियों की पेंशन बनी है उनमें से 20 लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। सोनीपत जिले में 3 हजार बुजुर्गों को इसका लाभ अगले माह से मिलना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *