Rajasthan: चुनाव जीतने के बाद एक्शन में बीजेपी विधायक महंत बालमुकुंद, ‘शाम तक Non Veg के ठेले बंद कराओ’    

Mahant Balmukund: रविवार 3 दिसंबर को पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद चार राज्यों के परिणाम घोषित हो गए। बीजेपी ने तीन राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में बंपर जीत हासिल की है। राजस्थान में चुनाव जीतने के 24 घंटे बाद बीजेपी विधायक महंत बालमुकुंद एक्शन में आ गए। विधायक ने जनता के बीच खड़े होकर एक अधिकारी को फोन किया और शाम तक सड़कों से नॉन वेज फूड स्टॉल हटाने का आदेश दिया।

अधिकारी को फोन कर दी चेतावनी

दरअसल, हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक सरकारी अधिकारी को फोन कर चेतावनी दी कि सड़कों पर कोई भी नॉनवेज फूड नहीं बेचा जाना चाहिए। शाम तक सभी गलियां साफ हो जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारी को ऐसे सभी ठेलों को हटाने का भी आदेश दिया है जो नॉनवेज खाना बेचते हैं।

read also: Telangana Chunav 2023: चुनाव आयोग ने प्रदेश के DGP को किया सस्पेंड, एक नेता से मिलना पड़ा भारी

उन्होंने लोगों के बीच अधिकारी को फोन लगाया और पूछा, ‘रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना में बोलो। तो आप समर्थन कर रहे हो इसका, तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर बचे रहे हैं वो नहीं दिखने चाहिए। मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा, मुझे नहीं मतलब है कि कौन अधिकारी है।

600 वोटों से चुनाव जीते हैं बालमुकुंद

बता दें कि, रविवार को आए चुनाव नतीजों में राजधानी जयपुर के हवामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर बालमुकुंद आचार्य 600 वोटों से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवारी को शिकस्त दी है।

ओवैसी ने किया विरोध

बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का वीडियो वायरल होने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ये गलत है कोई इसे नहीं रोक नहीं सकता। अगर किसी को नॉनवेज फूड स्टॉल लगाना है तो कोई कैसे रोक सकता हैं। आप सत्ता में आने के बाद लोगों की पसंद को नहीं रोक सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *