Telangana Chunav 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की है। केसीआर सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। इस बीच प्रदेश से बड़ी ख़बर सामने आई हैं। चुनाव आयोग ने तेलंगाना के डीजीपी को सस्पेंड कर दिया है।
चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड
भारतीय चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता और नियमों के उल्लंघन के लिए पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को जिम्मेदार ठहराया और निलंबित कर दिया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चुनाव आयोग ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया है।
read also: Chunav 2023: जीत के बाद पीएम ने जताया जनता का आभार, युवा मतदाताओं को दिया धन्यवाद
फूलों का गुलदस्ता बना जंजाल
ख़बर है कि तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार ने संजय जैन, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी, तेलंगाना और महेश भागवत, नोडल (व्यय) के साथ हैदराबाद में चल रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अनुमुला रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर फूलों का गुलदस्ता लेकर मुलाकात की थी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कुल 2,290 में से एक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार और मैदान में 16 राजनीतिक दलों में से एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक से मिलने के चलते डीजीपी को निलंबित किया गया। प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया।