Rajasthan: जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने सुखदेव सिंह के गनर को भी गोली मारी है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हालांकि, दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों ने सुखदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया।
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने मारी गोली
वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना श्याम नगर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने आवास पर मौजूद थे, तभी अज्ञात बदमाश आए गोली मारकर फरार हो घए। बताया जा रहा है कि बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी। इसके बाद सुखदेव सिंह ने जयपुर पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी।
read also: Rajasthan: राजस्थान में कौन बनेगा सीएम? वसुंधरा के घर 20 विधायकों की बैठक…दिल्ली पहुंचे बाबा बालकनाथ
बाइट से आए बदमाश
वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, श्याम नगर जनपथ पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुखदेव सिंह के गनर का उपचार चल रहा है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्दी बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी। सुखदेव सिंह के शव का पोस्टमार्टम करके परिवार को सौंप दिया जाएगा।