Chunav 2023: जीत के बाद पीएम ने जताया जनता का आभार, युवा मतदाताओं को दिया धन्यवाद

Chunav 2023: आज चार राज्यों में से तीन राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता को बधाई दी औऱ युवा मतदाताओं का धन्यवाद किया। पीएम ने कहा कि जनता को सलाम। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि जनता को केवल सुशासन, विकास और मोदी की गारंटी पसंद हैं।

जनता का जताया आभार

पीएमॉ ने कहा कि मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों, विशेषकर माताओं, बहनों, बेटियों और हमारे युवा मतदाताओं को आशीर्वाद देने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम आपके कल्याण के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करेंगे और हर वर्ग का सामान रूप से विकास करेंगे।  

read also: VidhanSabha Chunav 2023: चुनाव परिणाम के बाद पीयूष गोयल ने कसा तंज…’सच हो गई राहुल की भविष्यवाणी’

पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना 

इसके अलावा पीएम ने पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि आप सभी ने अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। जिस तरह से आपने बीजेपी की विकास और गरीब कल्याण नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है, जबकि हम विकसित भारत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें न तो रुकना है और न ही थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है, आज हमने मिलकर इस दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *