Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सरकारी नल से सफेद पानी निकलने का मामला सामने आया है। सफेद पानी निकलने की ख़बर धीरे-धीरे पूरे जिले में फैल गई और कोतूहल का विषय बन गई। इस पर कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे रासायनिक रिएक्शन बताया तो कुछ लोगों ने इसे चमत्कार बताया।
भगवान शंकर ने लगाए नारे
लेकिन, नल से सफेद पानी निकलने के बाद लोगों के मन में सच्चाई जानने की जिज्ञासा पैदा हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने भगवान शंकर के नारे लगाए और देखते ही देखते चारों ओर ओम नम: शिवाय का जाप शुरू हो गया। इतना ही नहीं लोग इस सफेद पानी को बोतल में भरकर घर ले जाने लगें और कुछ लोग मौके पर ही पीने लगे।
चारों तरफ चमत्कार की चर्चा
हालांकि, डॉक्टरों ने इस प्रकार के पानी को पीने से लोगों को मना किया है। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। रविवार को भी भारी संख्या में लोग सफेद पानी को भरने इस नल पर पहुंचे, लेकिन वहां पर साफ पानी निकलने लगा। इसके बाद से चारों ओर इस चमत्कार की चर्चा होने लगी।
बहरहाल अभी तक नल से सफेद पानी निकलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ये आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने नल में किसी प्रकार का केमिकल डालकर बदमाशी तो नहीं की? यह सवाल भी उठाए जा रहे हैं। हालांकि, केमिकल रिएक्शन की बात करने वाले लोग भी तय नहीं कर पाए कि सफेद पानी आने का क्या कारण रहा। प्रशासन की टीम लगातार इसकी जांच कर रही है।