Telangana Chunav 2023: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में चुनाव हो चुका है। अब सभी सियासी दल तेलांगाना में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राज्य में 30 नवंबर को चुनावी मतदान होना है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने बड़ी घोषणा की है। बीजेपी नेता का कहना है कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा।
हैदराबाद का बदलेंगे नाम- किशन रेड्डी
केन्द्री मंत्री का कहना है कि, निश्चित रूप से अगर बीजेपी सत्ता में आती है, तो हम हैदराबाद का नाम बदल देंगे। मैं पूछ रहा हूं कि हैदर कौन है? क्या हमें हैदर के नाम की जरूरत है? हैदर कहां से आया है? मैं पूछ रहा हूं कि हैदर की जरूरत किसे है? अघर बीजेपी सत्ता में आती है, तो निश्चित रूप से हम हैदर को हटा देंगे और नाम बदलकर भाग्यनगर कर देंगे।
read also: Haryana: सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, सरकारी और निजी कॉलेज में मुफ्त मिलेगी लड़कियों को शिक्षा
हैदराबाद को भाग्यनगर से जाना जाएगा- केन्द्रीय मंत्री
उन्होंने कहा कि इससे पहले कई नगरों और महानगरों के नाम बदले गए हैं। मद्रास का नाम बीजेपी ने नहीं बल्कि द्रमुक सरकार ने बदलकर चेन्नई किया था। जब मद्रास का नाम चेन्नई, बॉम्बे का मुंबई, कलकत्ता का कोलकाता और राजपथ का कर्तव्य पथ कर दिया गया, तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने में क्या गलत है। अगर बीजेपी सत्ता में आई तो, हम उन सभी को पूरी तरह से बदल देंगे जो गुलामी की मानसिकता को दर्शाते हैं।
बुद्धिजीवियों की ली जाएगी सलाह- बीजेपी नेता
आगे बीजेपी नेता का कहना है कि हमारी पार्टी नाम बदलने पर बुद्धिजीवियों की सलाह भी लेगी। दरअसल, भाग्यनगर का शाब्दिक अर्थ है भाग्य का शहर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान कहा था कि हैदराबाद को ‘भाग्यनगर’ बनाया जाना चाहिए।