Dhanteras 2023: धनतेरस के साथ पांच दिनों तक चलने वाले रोशनी के त्योहार दिवाली की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पर लोग सोना चांदी की खरीददारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन घर में नई वस्तुएं आने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
धनतेरस में ‘धन’ का अर्थ है धन और ‘तेरस’ का अर्थ है कृष्ण पक्ष का तेरहवां दिन। यही कारण है कि धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस के दिन लोगों के मन में यह सवाल होता है कि इस त्योहार पर सोना-चांदी खरीदने का सबसे अच्छा समय या शुभ मुहूर्त कौन सा है। बताते हैं आपको धनतेरस का शुभ मुर्हूत…
त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 01:57 बजे समाप्त होगी। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर 2023, शुक्रवार को है।
खरीददारी का समय…
चर – सामान्य: प्रातः 06:39 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक
लाभ – अग्रिम: प्रातः 08:00 बजे से प्रातः 09:21 बजे तक
अमृत- श्रेष्ठ: प्रातः 09:21 से प्रातः 10:43 बजे तक
शुभ उत्तम: दोपहर 12:04 बजे से रात 01:25 बजे तक
अग्रिम लाभ: रात्रि 08:47 बजे से रात्रि 10:26 बजे तक
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त…
धनतेरस के दिन पूजा का शुभ समय शाम 05:46 बजे से शाम 07:42 बजे तक रहेगा। पूजा की कुल अवधि 01 घंटा 56 मिनट होगी। इस दौरान आप परिवार के साथ भगवान धनवन्तरी की पूजा कर सकते हैं। इसके अलावा भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।