Chhattishgarh Chunav 2023: मतदान के बीच CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली मारे जाने की ख़बर

Chhattishgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ में मतदान के बीच कई जगहों पर नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ की ख़बर है। सुकमा के ताड़मेटला और दुलेड के बीच यह मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि मीनपा में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवान जंगलों में तैनात थे। अचानक से यहां नक्सलियों की ओर से फायरिंग होने लगी।

नक्सलियों के मारे जाने की ख़बर

करीब 20 मिनट तक चली इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की ख़बर है। साथ में कई जवान घायल भी हुए हैं। वहीं, कांकेर ज़िले में बांदे थाना क्षेत्र में बीएसएफ़ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए एरिया डोमिनेशन पे निकली थी। इसी दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास क़रीब 1 बजे मुठभेड़ हुई। घटना स्थल से AK47 बरामद हुई है और इसके बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया।

मतदान के बीच हुई मुठभेड़

बता दें कि, आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में मतदान हो रहा है। मतदान के बीच कई जगहों से मुठभेड़ की ख़बरें सामने आई हैं। दोपहर एक बजे के करीब सुकमा में पदेड़ा के दक्षिण में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेड़ हो गई।

मतदान दिवस को एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 85वीं वाहिनी एवं माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ लगभग 5 से 10 मिनट तक चली। माओवादियों को 2 से 3 शव उठाकर भागते हुए देखा गया और मौके पर खून के धब्बे एवं घसीटे जाने के चिन्ह भी मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *