Delhi Schools Closed: राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। दिवाली के त्योहार के बाद हवा और जहरीली होने की उम्मीद है। सोमवार को दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया कि राजधानी में 10 नवंबर तक सभी प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
13 नवंबर से ऑड-ईवन लागू
इससे पहले राजधानी में ऑड-ईवन को लेकर फैसला लिया था। दिवाली के बाद 13 नवंबर से ऑड-ईवन को लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल वायु गुणवत्ता सूतकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम लगातार प्रदूषण को लेकर काम रहे हैं।
सोमवार को दिल्ली में ऐवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 470 दर्ज किया गया। यह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की पॉल्यूशन की लिमिट से 20 गुना ज्यादा है। WHO के मुताबिक, 0 से 50 के बीच का AQI को सुरक्षित माना गया है।
GRAP के प्रतिबंध रहेंगे जारी- गोपाल राय
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ सकता है जिसको लेकर एक सप्ताह तक ऑड-ईवन लागू रहेगा। जिससे प्रदूषण को कम किया जा सकता है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि BS-III पेट्रोल वाहनों और BS-IV डीजल वाहनों पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, वह GRAP-4 में भी जारी रहेगा।
LNG, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों, आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर अन्य ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बैन है। इसके अलावा GRAP-3 में फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पावर ट्रांसमिशन पाइपलाइनों पर विध्वंस कार्य को छूट दी गई थी। हालांकि, अब उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।