Rajasthan Chunav 2023: 5 साल में करोड़पति से अरबपति हो गई यह महारानी, जानिए कौन है सिद्धि कुमारी

Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। बीजेपी ने लगभग अपने सभी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी। प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। लेकिन नामांकन दाखिल करने वाले नेताओं में एक नाम की चर्चा जोरों शोरों से हो रही है। नामांकन में दिए ब्यौरे के अनुसार, पिछले चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी करोड़पति थी और 5 साल बाद अब वह अरबपति बन गई।

5 साल में करोड़पति से अरबपति हुई महारानी

बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप। राजस्थान के बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सिद्धि कुमारी को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। नामांकन में बताए विवरण के अनुसार अब वह अरबपति बन गईं हैं। साल 2018 में दिए गए हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 8.89 करोड़ रुपए थी। साल 2023 में दिए संपत्ति ब्यौरे में उनकी संपत्ति बढ़कर 1.11 अरब रुपए हो गई।

कौन है सिद्धि कुमारी?

जानकारी के लिए बता दें कि, सिद्धि कुमारी बीकानेर राजघराने की पूर्व महारानी है। उनकी मां सुशीला कुमारी की मौत के बाद उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सिद्धि कुमारी को मिला था। अपनी मां की संपत्ति के हिस्से में से सिद्धि कुमारी को 80 करोड़ रूपए से ज्यादा की संपत्ति मिली थी।

इसी वजह से 5 साल में उनकी अचल संपत्ति 30 लाख से बढ़कर 85.78 करोड़ रुपए हो गई। जबकि वर्तमान में सिद्धि कुमारी के पास 16.52 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है जो साल 2018 में 3.67 करोड़ रुपए थी। अब यह संपत्ति अरबों में हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान के बाद 3 दिसंबर को चुनावी परिणाम सबके सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *