Ind vs SA: विश्वकप में भारत का विजय रथ जारी, जड़ेजा के ‘पंजे’ ने निकाल अफ्रीका का दम, अफ्रीका 83 रनों पर ढेर

Ind vs SA: आईसीसी वनडे विश्वकप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों हरा दिया। विश्वकप में भारत की यह आठवीं जीत है। भारत ने अब तक खेले गए सभी मुकाबलों को जीता है इस टूर्नामेंट में जीत का विजय रथ जारी है। कोलकाता का ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

बीते मैचों की तरह इस मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरूआत दिलाई। रोहित 24 गेंदों में 40 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने। इसके बाद गिल 23 रन बनाकर केशव महाराज की टर्न लेती गेंद पर बोल्ड हो गए। विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी संभाला और संवारा। दोनों बल्लेबाजों के बीच 138 रनों की अटूट साझेदारी हुई। आउट होने से पहले श्रेयस ने 87 गेंदों पर 77 रनों का योगदान दिया।

कोहली का नाबाद शतक

विराट कोहली ने भारत के लिए 121 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों पर 22 और रवीन्द्र जड़ेजा ने 15 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। केएल राहुल इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। केएल 17 गेंदों पर 8 रन बनाकर चलते। भारत 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाने में सफल हुआ।

83 रनों पर ढेर हुआ अफ्रीका

327 रनों के जवाब में उतरी अफ्रीका की टीम भारतीय गेंदबाजों के तूफान में उड़ गई। दक्षिण अफ्रीका की पूरी पारी 27.1 ओवर में 83 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने यह मैच 243 रनों से अपने नाम किया। भारत की ओर से रवीन्द्र जड़ेजा ने 5, कुलदीप यादव 2, शमी 2 और सिराज ने एक विकेट लिया। अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन मार्को जेन्सन 13 और डुसेन 13 ने बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *