Haryana BJP: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा उलटफेर किया है। कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकार धनखड़ को पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है। नायब सैनी सीएम मनोहर लाल के करीबी माने जाते हैं।
नायब सैनी को सौंपी हरियाणा की कमान
मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पुरानी दोस्ती है। धनखड़ ने 18 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में भी काम किया है। सुभाष बराला को हटाकर साल 2020 में उन्हें बीजेपी ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब नौ साल बाद बीजेपी ने नायब सिंह सैनी के रूप में एक गैर-जाट चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं ओपी धनखड़
बता दें कि, ओपी धनखड़ हरियाणा की पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पशुपालन व कृषि मंत्रालय संभाला था। इसके अलावा धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के नेशनल कॉर्टिनेडर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। साल 2011 से 2013 और साल 2013 से 2015 तक भारतीय किसान मोर्चा के दो बार अध्यक्ष भी रहे हैं।
साल 2014 लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्ड के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। साल 2014 में बादली विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी। साल 2019 में फिर बादली से ही चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे।