Dussehra 2023: दिल्ली में रावण दहन करेगी कंगना रनौत, 50 सालों का टूटेगा रिकॉर्ड

Dussehra 2023: देशशर में आज दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह रावण और उसके भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाथ के पुतले जलाने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच कंगना रनौत भी इस साल रावण दहन में शामिल होंगी। इतना ही नहीं ऐसा करने वाली कंगना रनौत देश की पहली महिला बन जाएंगी।

कंगना रनौत ने दी जानकारी

अभिनेत्री रावण दहन के लिए दिल्ली के लव-कुश रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। दरअसल, कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं।

साथ ही ग्रीन और व्हाइट ड्रेस में कंगना बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हर साल लाल किले पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई महिला रावण का पुतला दहन करेगी। जय श्री राम।”

इसी सप्ताह कंगन की फिल्म हो रही रिलीज

इसी के साथ कंगना ने अपने फैन्स से 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही उनकी फिल्म तेजस को देखने की भी गुजारिश की। दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के मुताबिक, यह फैसला संसद से पास हुए महिला आरक्षण बिल के समर्थन में लिया गया है।

50 साल में कोई महिला करेगी पुतला दहन

एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘चाहे कोई फिल्म स्टार हो या कोई राजनेता, हर साल हमारे कार्यक्रम में एक वीआईपी शामिल होता है। अतीत में, हमने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया है। फिल्म स्टार अजय देवगन और जॉन अब्राहम यहां आ चुके हैं। पिछले साल प्रभास ने रावण दहन किया था। उन्होंने कहा कि हमारे आयोजन के 50 वर्षों में पहली बार, यह एक महिला होगी जो रावण दहन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *