Pakistan: पूर्व पीएम के दामाद ने उगला भारत और इजराइल के खिलाफ जहर, बोले- जिहाद के लिए रहो तैयार

Pakistan: पाकिस्तान में इस समय आर्थिक तंगी और सियासी उठापटक का सामना कर रहा है। पाक के पूर्व पीएम आने वाले आम चुनाव की तैयारी के लिए फिर से पाकिस्तान चले गए। उनके समर्थकों ने देशभर में रैलियां शुरू कर दी है। यानि नवाज शरीफ एक बार फिर से पाक की सियासत में सक्रिय होने वाले हैं।  

स्वागत में रैलियां शुरू

ब्रिटेन में लंबे समय तक रहने के बाद नवाज फिर से पाकिस्तान चले गए। नवाज शरीफ पहले सऊदी अरब पहुंचे हैं और उमरा के नाम पर प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं। नवाज शरीफ अभी पाकिस्तान नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनकी पार्टी पीएमएल एन ने उनके स्वागत के लिए रैलियों का दौर शुरू कर दिया है।

सफदर ने उगला जहर

इस दौरान नवाज शरीफ के दामाद और मरियम नवाज शरीफ के पति कैप्टन सफदर ने भारत और इजरायल के खिलाफ जहर उगला है। मुस्लिमों को गजवा-ए-हिंद के लिए तैयार होने का आह्वान किया है। कैप्‍टन ने फिलिस्तीन के समर्थन में पेशावर में आयोजित एक रैली में खुलकर भारत और इजरायल की आलोचना की। सफदर ने कहा कि अगर जिहाद के लिए तैयार न रहे तो जिल्‍लत का सामना करना होगा। जिहाद के लिए तैयार रहो गजवा-ए-हिंद या भारत के खिलाफ जंग के लिए तैयार रहो।

परमाणु हथियार की गीदड़भभकी

सफदर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में हर मुस्लिम ने परमाणु बम बनाए हैं। इस दौरान कश्मीर और फिलिस्तीन का जिक्र किया। कहा कि फिलिस्तीन में मुसलामानों पर अत्याचार हो रहा है और गाजा में बच्चों और महिलाओं की लाशें बिछाई जा रही हैं। उन्होंने नवाज शरीफ के बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कश्मीर को परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। सफ़दर ने भीड़ को कहा कि युद्ध के लिए तैयार हो जाओ। आज फिलिस्तीन तुम्हारी ओर देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *