बिहार में शिक्षक बनने का है मौका, जल्द आने वाली है 70 हजार शिक्षकों की नई वैकेंसी

संतोष कुमार सिंह

पटना: नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए आज कल बिहार में बहार है। क्योंकि लगातार सरकारी नौकरी के वैकेंसी निकाले जा रहे हैं। विशेष रूप से यदि आप शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं तो बिहार के सभी जिलों में अगले चरण की शिक्षक भर्ती के लिए आवंटित पदों के लिए रोस्टर तैयार कर लिया गया है और शिक्षा विभाग जल्द ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लेगा। इस बाबत सरकार से हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों की माने तो कक्षा 6 से 12 तक की वैकेंसी इसी सप्ताह बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। यानी दूसरे चरण में शिक्षकों की भर्ती के लिए बहाली 15 दिनों के अंदर निकाली जाएगी।

किस कक्षा के लिए कितनी वैकेंसी

बिहार शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 11 और 12 के लिए 18830 पदों पर बहाली निकाली जाएगी। वर्ग 9 और 10 के लिए 18880 पद और कक्षा छह से आठ के लिए 31982 पदों पर नियुक्ति होगी। नीतीश कैबिनेट ने भी इन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है। माना जा रहा है कि अगले 15 दिनों में बीपीएससी बहाली संबंधित विज्ञापन निकाल देगा।

बढ़ सकता है कि पदों की संख्या

बता दें कि वर्तमान में 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा ली गई है। चर्चा है कि 15-16 अक्टूबर तक बीपीएससी रिजल्ट जारी कर देगा। सबसे पहले 11-12 के शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद 9-10 के शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी होगी और सबसे अंत में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। माना जा रहा है कि जो पोस्ट नहीं भरे जा सकेंगे, वे दूसरे चरण की वैकेंसी में जुड़ जाएंगे। दरअसल, प्रथम चरण में 11-12 में लगभग 57 हजार रिक्ति थी, जबकि इसमे आवेदक ही 42 हजार है। यानी सभी पद नहीं भर पाते हैं तो ये सारे पद दूसरे चरण की वैकेंसी में जुड़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *