Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने चुनाव को लेकर कसी कमर, 41 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, 7 सासंदों को मैदान में उतारा

Rajasthan Election 2023:पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने चुनावी राज्यों में तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया हैं। राजस्थान में बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 41 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। जिसमें सात सांसदों का नाम शामिल है। बीजेपी ने सांसदों को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है।

7 सासंदों को मैदान में उतारा

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधर नगर से दीया कुमारी, तिजारा से बाबा बालकनाथ, मंडावा से नरेंद्र कुमार, संचोरी से देवजी पटेल, सपोटरा से हंसराज मीना और सवाईं माधोपुर से किरोड़ी लाल मीना को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी इन सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है। सभी प्रत्याशियों के पास चुनाव को लेकर तैयारी करने का भरपूर समय है।

कई दिग्गजों का नाम गायब

इसके अलावा बीजेपी की पहली सूची में कई दिग्गजों का नाम शामिल नहीं है। बीजेपी ने जयपुर से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन मीना को टिकट दिया है। इसके अलावा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खेमे से राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी का नाम पहली सूची में नहीं है। इन दिग्गजों को पहली सूची में जगह नहीं मिली है।

प्रदेश में आचार संहिता लागू

इससे पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए राज्य में चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान किया जाएगा। प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव का परिणाण 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। चुनाव के ऐलान के साथ अब प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *