Haryana:हरियाणा के सहकारितामंत्री बनवारी लाल का कहना है कि प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग और जाति को लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना से गरीब व्यक्ति के चेहरे से बीमार होने की स्थिति में इलाज पर होने वाले खर्च की चिंता दूर हुई है। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए ही ऑनलाइन सिस्टम लागू किया है।
जलघर का किया शुभारंभ
शनिवार को सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने बवानीखेड़ा के गांव खरक कलां, सैय, पुर, कुंगड़, जमालपुर और गांव रामुपुरा में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही उन्होंने गांव खरक कलां में 22 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित जलघर का शुभारंभ किया।
मंत्री की पानी बर्बाद न करने की अपील
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने लोगों से पानी बर्बाद न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी अनमोल है। पानी को बनाया नहीं जा सकता है। पानी की एक-एक बूंद को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि गांव खरक सहित जो भी गांव महाग्राम योजना में शामिल है, पंचायत जमीन उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव पारित करके ताकि वहां पर शहरों की तर्ज पर सीवरेज आदि सुविधा के लिए एसटीपी स्थापित कर सके।
इसके साथ महाग्राम योजना में ग्रामीणों को 135 से 140 लीटर प्रति लीटर पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का हर संभव प्रयास है कि लोगों को हर घर नल और नल में जल योजना से लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले। उन्होंने कुंगड़ छोटा पाना में जलघर की पाइप लाइन को अंडरग्राउंड करने की मंजूरी प्रदान की।