India Canada Raw: भारत के सामने झुका कनाडा, 10 अक्टूबर से पहले अपने राजनयिक दूसरे देशों में भेजे

India Canada Raw:भारत और कनाडा के बीच राजनयिकों को लेकर विवाद जारी है। कनाडा ने भारत की शर्त के अनुसार 10 अक्टूबर से पहले अपने राजनयिकों को दूसरे देशों में भेज दिया है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिक ज्यादा हैं। इसलिए 10 अक्टूबर तक दोनों देशों के राजनयिकों की संख्या को बराबर किया जाएगा।

कनाडा ने वापस बुलाए राजनयिक

दरअसल, खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के राजनयिक रिश्ते बिगड़ गए हैं। भारत की तरफ से अल्टीमेटम देने के बाद कनाडा ने अपने अधिकांश राजनयिकों को वापस बुला लिया है। भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर का समय दिया था।

कनाडाई टीवी ने दी जानकारी

कनाडा ने अधिकांश अपने राजनयिकों को कुआलालंपुर या सिंगापुर भेज दिया है। कनाडाई टेलीविजन नेटवर्क सीटीवी न्यूज ने यह जानकारी दी है। सीटीवी न्यूज की यह रिपोर्ट तब सामने आई है, जब भारत ने इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा से अपने मिशनों से कई दर्जन राजनयिकों को वापस बुलाने के लिए कहा था। इसकी वजह थी- कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाना।

कनाडा पीएम के बयान के बाद बिगड़े रिश्ते

इसके बाद भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था। इस मामले पर कनाडा ने एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर आग में घी डालने का काम किया था।जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। अब दोनों देशों के राजनयिकों की संख्या बराबर की जा रही है जिससे काम को स्वतंत्र आसानी से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *