हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अपने निवास पर निकायमंत्री डॉ. कमल गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में अवैध कालोनियों को वैध करने और उनमें विकास कार्यों से संबंधित मामलों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इस बैठक में प्रापर्टी टैक्स से लेकर प्रदेश सरकार की योजनाओं पर भी विस्तार से बातचीत की जाएगी।
दरअसल, अवैध कालोनियों को वैध की श्रेणी में लाने के लिए पिछले लंबे समय से शहरवासी इंतजार कर रहे हैं। इसी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम कमिश्नर और निकायमंत्री के साथ बैठक करने का फैसला लिया है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर की जाएगी।
इस मीटिंग में स्वच्छता से लेकर प्रापर्टी टैक्स व सरकार की अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही सीएम अफसरों से पीएम स्वनिधि योजना,मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना और 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों से लेकर स्वच्छ भारत मिशन तक पर चर्चा करेंगे।ऐसे में यह बैठक अहम रोल अदा कर सकती है। इसमें हिसार के निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया के अलावा नगर आयुक्तों को बुलाया गया है।