Raghav-Parineeti Wedding: मिस से मिसेज बनी परिणीति चोपड़ा, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, देखें अनोखी तस्वीरें

नई दिल्ली: बॉलीवुड की टैलेंटेड और गॉर्जियस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)अब राघव चड्ढा (Raghav Chadha)की पत्नी बन चुकी हैं। उनकी शादी (Raghav Parineeti Wedding)उदयपुर के लीला पैलेस में धूमधाम से हुई। इस दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सहित राजनीति से भी कई दिग्गज शामिल हुए। दोनों की ड्रीम वेडिंग होने के बाद न्यूली मैरिड कपल को हर तरफ से शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कपल को बधाई दी है।

एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे..

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिणीति-राघव का फोटो शेयर करके दोनों को हैप्पी मैरिड लाइफ विश की है। बता दें कि शादी के बाद राघव और परिणीति ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कैप्सन में लिखा है कि, नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है।

God bless u both a very happy married life… https://t.co/ILZ3blzmbV
Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 25, 2023

कल हुई दोनों की शादी

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शाही शादी कल यानी 24 सितंबर को हुई। उनकी शादी की फोटोज सामने आ चुकी हैं। शादी की तस्वीरों में कपल मेड फॉर ईच अदर लग रहा है। परिणीति ने आइवरी कलर का लहंगा पहना है, जबकि क्रीम कलर की शेरवानी में राघव चड्ढा भी दूल्हा बने काफी जंच रहे हैं। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

उदयपुर में पहला रिसेप्शन पार्टी

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग रिसेप्शन उदयपुर में भी रखा गया था, जो कि शादी के तुरंत बाद ही शाम को आयोजित किया गया था। इससे कपल की पहली फोटो भी सामने आई थी, जिसमें उन्हें मांग में सिंदूर लगाए पिंक साड़ी में देखा गया था। वहीं, राघव को ब्लैक कलर के सूट में देखा गया था। इस दौरान कपल बेहद ही प्यारा दिखा है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को खुले बालों और पिंक साड़ी के साथ पिंक चूड़े और मांग में सिंदूर लगाकर कंप्लीट किया था।

अब खबर ये भी सामने आ रही है कि उदयपुर के अलावा मुंबई और दिल्ली में भी उनकी रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा अपने दोस्तों के लिए मुंबई में तो राघव चड्ढा अपने नेताओं और सगे-संबंधियों के लिए दिल्लीमें रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।

वहीं, सोशल मीडिया पर शादी से पहले कुछ दिनों पहले ही एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि परिणीति-राघव का वेडिंग रिसेप्शन 30 सितंबर को चंडीगढ़ में रखा गया है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया था और ना ही दिल्ली और मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी को लेकर कोई ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *