Haryana: 25 दिन बाद करनाल में थमेगा साइक्लोथॉन का पहिया, यमुनानगर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Haryana CM Manohar Lal: सोमवार को नशे के खिलाफ साइकिल यात्रा साइक्लोथॉन की शुरुआत की गई। यमुनानगर में सीएम मनोहर लाल ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में नशे का प्रचलन बढ़ा है। पड़ोसी राज्य पंजाब से यह नशा आ रहा है। प्रदेश का युवा नशे के खिलाफ एकजुट है और भारी उत्साह से भरा हुआ है। 25 दिन बाद इस साइकिल यात्रा का पहिया करनाल में थम जाएगा।

सीएम का कहना है कि हमने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। हम लगातार युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे और 1 लाख 15 हजार युवाओं ने इस यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। युवा लगातार इस साइकिल यात्रा से जुड़ रहा है।

युमनानगर में हुए कार्यक्रम में सीएम ने पंजाब को निशाने पर लिया और कहा कि पड़ोसी राज्य में सबसे ज्यादा युवा नशा करते हैं। प्रदेश सरकार राज्य की सीमा पर चौकसी बढ़ा रही है। नशे को खत्म करने के लिए नशे की श्रृंखला तोड़नी होगी। युवाओं को लगातार जागरूक किया जाएगा। जिससे नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।

25 दिन बाद इस यात्रा का समापन सीएम सिटी करनाल में शाम 5 बजे सीएम की मौजूदगी में होगा। आज से यह यात्रा प्रदेश के अलग-अलग शहरों और गांवों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *