Haryana: रेवाड़ी में आशा वर्कर्स ने दी गिरफ्तारियां, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Haryana: सोमवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स जिला सचिवालय पर पहुंची और करीब 3 घंटों तक सड़क के बीचो बीच बैठकर धरना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर हालात संभालने की कोशिश की लेकिन बाद आशा वर्कर्स ने गिरफ्तारियां दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस को दी गिरफ्तारियां

बता दें कि, करीब 400 आशा वर्कर्स साढ़े 3 घंटे तक सचिवालय के बाहर ही बीच सड़क पर धरने पर बैठी रहीं। आशा वर्कर्स के प्रदर्शन के चलते सचिवालय के सामने वाली सड़क बाधित रही। दोपहर बाद साढ़े 3 बजे आशा वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस को गिरफ्तारियां दी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगी।

काफी बार दें चुके ज्ञापन

आशा वर्कर्स के प्रदर्शन की अगुवाई कर रही जिला अध्यक्ष सुनीता टांकड़ी ने कहा कि वे अनेकों बार विरोध-प्रदर्शन करने के साथ ही अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार को दे चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 2 बार वार्ता के लिए समय दिया, लेकिन दोनों बार ही वार्ता नहीं हो सकी। इससे आशा वर्कर्स में रोष है। साल 2018 के बाद महंगाई तो लगातार बढ़ती गई, लेकिन आशा वर्कर्स का मानदेय नहीं बढ़ाया गया। इसलिए उनकी मांग है कि आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया जाए और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए प्रति माह दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *