Arunachal Pradesh: केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने तेजू एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, एक ही रन-वे पर होगा संचालित

Arunachal Pradesh:रविवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश में अपग्रेडेड तेजू एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम पेमा खांडू भी मौजूद रहे। यह एयरपोर्ट लोहित जिले में स्थित हैं। अब यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि तेजू एयरपोर्ट पर एक नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया है। मौजूदा समय में यह घरेलू हवाई अड्डा एक ही रन-वे पर संचालित होता है। यह एयरपोर्ट 212 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री ने जारी किया वीडियो

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए टर्मिनल बिल्डिंग की विशेषताओं को बताते हुए एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि टर्मिनल क्षेत्र 4,000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसकी पीक ऑवर क्षमता 300 यात्री की है।

सिंधिया ने बताया कि एयरपोर्ट पर पांच चेक-इन काउंटर , एटीआर-72 के लिए दो पार्किंग बे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट में एटीआर 72 प्रकार के विमानों के लिए डिजाइन किए गए दो एप्रन, 1500 मीटर 300 मीटर का एक रनवे, 75 मीटर चौड़ी रनवे पट्टी, एक फायर स्टेशन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *