Raghav-Parineeti Wedding: धूमधाम से हो रही है राघव परिणीति की शादी की रस्में, दुल्हन की तरह सजा लीला पैलेस

उदयपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) कल यानी रविवार को हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। उनकी शादी (Raghav Parineeti Wedding) की रस्में आज से शुरु हो चुकी हैं। आज कपल की हल्दी सेरेमनी धूमधाम से संपन्न हुई। वहीं बस एक दिन का इतंजार और फिर परिणीति मिसेज राघव चड्ढा हो जाएंगी।

बता दें राघव और परिणीति की रॉयल शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होगी जिसकी प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। शादी के लिए दुल्हन से पहले पैलेस दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो गया है। आज सुबह के दस बजे से पूरे रीति रिवाज के अनुसार चूड़ा सेरेमनी, हल्दी सेरेमनी हुई और फिर दोपहर में शानदार लंच का आयोजन किया गया।वहीं शाम सात बजे से संगीत का प्रोग्राम आयोजित किया गया है जिसमें परर्फाम करने के लिए बॉलीवुड से सिंगर भी आ रहे हैं। उनके लिए अलग से इंतजाम किया गया है।

इसके बाद 24 सितंबर को यानी शादी वाले दिन भी बैक टू बैक प्रोग्राम रखे गए हैं। दोपहर एक बजे नाव में सवार होकर दूल्हे राजा राघव चड्डा लीला पैलेस पहुंचेंगे। फिर दोपहर करीब दो बजे से साढ़े तीन बजे के दौरान जयमाला और फेरे होंगे। उसके बाद चार बजे से रिसेप्शन, विदाई और फिर अन्य आयोजन शाम सात बजे तक रहेंगे। शाम को 7 बजे के बाद सभी गेस्ट वापस अपने शहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *