PM On Women Reservation Bill: पीएम बोले- ‘जब स्थिर सरकार होती है तो देश बड़े पड़ाव को पार लेता है’

PM On Women Reservation Bill: ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल पारित होने के बाद शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी दिल्ली के बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पीएम ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छुए और उनका स्वागत किया। इसके बाद महिलाओं ने भी पीएम का अभिवादन किया। इस दौरान कार्यालय में बीजेपी महिला सांसद, महिला पार्षद और बीजेपी की महिला जनप्रतिनिधि शामिल रही।

इस दौरान पीएम मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक बिल है। मैं देश की हर माता-बहन और बेटी को बधाई देता हूं कि हमने एक इतिहास रचते हुए देखा हैं। नारी शक्ति वंदन दोनों सदनों से पास हो गया। यह सब देश में एक मजबूत स्थिर और पूर्ण बहुमत की सरकार के होते हुए हो सकता है। जब केन्द्र में मजबूत सरकार होती है तो देश ऐसे ऐतिहासिक पड़ाव को आसानी से पार कर लेता है।

पीएम मोदी ने आने वाली पीढ़ियां इस दिन को याद रखेगी। कभी-कभी कोई फैसला देश का भाग्य बदल देता हैं। अब हम ऐसे ही निर्णय के साक्षी बने हैं। सदन के दोनों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारी बहुमत से पास हुआ हैं। अब देश में नारी सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। देश की सरकारों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी होगी।

देश में जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तो केन्द्र सरकार मजबूत फैसले ले सकती हैं। सरकार को मजबूत करने का काम हमारी माताओं बहनों ने किया है। आज जिसकी वजह से हम यह इतिहास रचने में कामयाब हुए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई साधारण कानून नहीं है। यह लोकतांत्रिक देश में महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता का उद्घोष है।

पीएम ने आगे कहा कि बीजेपी लगातार तीन दशकों से इस कानून के लड़ रही थी और पूरा करके दिखाया भी हैं। देश को विकसित करने के लिए और महिलाओं को खुला आसमान देने के लिए बीजेपी लगातार काम कर रही है। बीजेपी सरकार ने 9 साल के कार्यकाल में कई बंदिशों को तोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *