BSSC Recruitment 2023: बिहार में 11 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, यहां चेक करें डिटेल

पटना: बिहारमें इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार भर्तियां निकल रही हैं। शिक्षक और पुलिस के बाद अब BSSC (Bihar Staff Selection Commission) ने सेकंड इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पटिटिव एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम सेबीएसएससी का लक्ष्य इंटर-स्तरीय पदों के लिए कुल 11098 रिक्तियों को भरना है।

27 सितंबर से शुरु होगा आवेदन

BSSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 सितंबर से 11 नवंबर 2023 तक सेकंड इंटर लेवल कंबाइंड कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगा। इसके लिए आवेदकों की आयु 01 अगस्त, 2023 को 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट लागू है।

वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो ओबीसीऔरईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये, महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग के लिए 135 रुपये और अन्य राज्यों के सभी वर्ग के अभ्यर्थी 540 रुपये निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा और कौशल परीक्षा शामिल है।

ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी के लिए यह एक बड़ा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर बीएसएससी इंटर-लेवल सीसीई भर्ती लिंक पर क्लिक करें। फिर यहां अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र का भुगतान करें।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

बता दें कि 3559 पद राजस्व कर्मचारी के भरे जाएंगे, जो कि भूमि एवं राजस्व विभाग के तहत होंगे।3532 पद पंचायत सचिव के लिए होंगे, ये भर्तियां पंचायती राज विभाग के तहत होंगी।जबकि 2039 पद lower class clerk के भरे जाएंगे, ये भर्तियां नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत होंगी।

कैटेगिरी के मुताबिक निर्धारित की गई सीटें

11098 रिक्तियों में 5064सीटें सामान्य वर्गके लिए, 1090सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गके लिए, 1249सीटें पिछड़ा वर्गके लिए, 1884सीटें अत्यंत पिछड़े वर्गके लिए, 1367 सीटेंअनुसूचित जातिके लिए, 76सीटेंअनुसूचित जनजातिके लिए, 368सीटेंपिछड़े वर्ग की महिला और 223सीटेंस्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लिए निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *