शुभम रावत-
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश भर के स्टील उद्यमियों को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कियूपी अब भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।राज्य का माहौल निवेश के लिए अनुकूल है।
यूपी भारत के विकास का अभिन्न हिस्सा
यूपी के विकास को गति प्रदान करने की दिशा में योगी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश के सपनों को नई ऊंचाईयां प्रदान करने के लिए निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी मेंसीएम योगी शुक्रवार को इंडियन स्टील एसोसिएशन द्वारा होटल ताज में आयोजित समिट में शिरकत करने पहुंचे थे। इसकार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप ओमेन, चेयरमैन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अमरेंद्र प्रकाश मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने स्टील व्यापारियों को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा किआज उत्तर प्रदेश भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। सही मायने में कहा जाए तो यूपी अब भारत की विकास यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।
निवेशकों को दी सुरक्षा की गारंटी
सीएम योगी ने स्टील व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपके निवेश की सुरक्षा की गारंटी सरकार की है।उन्होंने कहा कि विगत छह वर्षों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।आज प्रदेश में पर्व और त्योहारों में कोई दंगा-फसाद नहीं होता है।वीवीआईपी की विजिट बहुत सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होती है।
इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी की लंबी छलांग
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी ने एक लंबी छलांग लगाई है। आज निवेश मित्र के रुप में देश का सबसे बड़ा सिंगल विंडो प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश के पास है। उन्होंने कहा कि 25 सेक्टर की पॉलिसी उत्तर प्रदेश ने जारी की है। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ होने वाले एमओयू की मॉनिटरिंग निवेश सारथी पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।
पीएम मोदी के विजन पर यूपी बढ़ रहा आगे
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल की स्थापना की कार्रवाई भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ चुकी है। दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के इंटर जंक्शन उत्तर प्रदेश के दादरी में ही हैं। वहां पर मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब के निर्माण की कार्यवाही और बोड़ाकी में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब की स्थापना का कार्य भी युद्ध स्तर पर आगे बढ़ चुका है।