शुभम रावत
नई दिल्ली: पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो चुका है। गुरुवार को सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका ने उसे 2 विकेट से हरा दिया। अब भारत और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आज टीम इंडिया सुपर-4 का अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी।
क्रिकेट के सबसे बड़ी राइवर्ली भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इंतजार रहता है। इस बार एशिया कप में दोनों टीमें 2 बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरी। लीग राउंड का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। तो वहीं सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत फाइनल मुकाबले में होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
भारत के खिलाफ सुपर-4 में हारने के बाद श्रींलका के साथ कोलंबो में हुए मैच में पाकिस्तानने पहले बैटिंग करते हुए 252 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 8 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तानकी टीम एशिया कप से बाहर होने के साथ हीवनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आ गई है। जबकिटीम इंडिया एक छलांग के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।
भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैचकोलंबो में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि बांग्लादेश की टीम एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुकी है।मौसम विभाग के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के मैच के दौरान बारिश हो सकती है।
भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), तिलक वर्मा/हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश की टीम – मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद नईम/तनजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफिफ हुसैन, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।