Ram Janmabhoomi:अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के निर्माणाधीन प्रखंड को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह उत्सव रामनगरी में 15 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन 5 से 7 हजार लोगों को खाना खिलाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और संघ परिवार तेजी से योजना बनाकर इसे मूर्त रूप देने में लगा है।
अतिथियों को किया जा रहा सूचीबद्ध
इस दौरान रामनगरी में जगह-जगह लंगर संचालित किया जाएगा। देश विदेश से आने वाले अतिथियों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। अतिथियों के लिए विशेष रूपरेखा तैयार की जा रही है। रामनगरी में जगह-जगह टेंट लगाए जा रहे हैं। ट्रस्ट ने टीमों को संगठित कर जिम्मेदारियां सौंप दी है।
जगह-जगह लगेगा लंगर
बता दें कि, प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले रामभक्तों के भोजन के लिए करीब दो दर्जन लंगर संचालकों से संपर्क किया जा रहा है। यह लंगर संचालक स्वयं ही महोत्सव में आने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 15 लंगर संचालक आएंगे। वह रामनगरी में जगह-जगह भंडारा संचालित करेंगे।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इसकी जिम्मेदारी विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री पंकज सिंह को सौंपी हैं। उन्होंने कई लंगर संचालकों के नाम सूचीबद्ध किए हैं। उन्होंने सहयोगियों के साथ कई लंगर संचालकों से संपर्क कर रणनीति तैयार की। जिससे रामभक्तों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए।