India vs Pakistan Asia Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की शानदार जीत, इन 3 ‘K’ ने लिखी जीत की इबादत

शुभम रावत-

नई दिल्ली:एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले मेंभारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की।प्रेमदासा स्टेडियम पर भारतीय बल्लेबाज जमकर बरसे। रन मशीन विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। इस मैच में 3 K ने भारतीय टीम की जीत की इबादत लिखी।

भारत की पाक पर शानदार जीत

भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा हाईवोल्टेज मैच खेला जाता है। दोनों टीमों के बीच रविवार को शुरू हुआ मुकाबला बारिश की वजह से सोमवार कोरिजर्व डे के दिन खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया का पाकिस्तान पर दबदबा रहा। पहले कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके बाद विराट कोहली और फॉर्म में वापसी करते हुए केएल राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

भारत की जीत में 3 K ने किया कमाल

किंग कोहली ने94 गेंदों पर 122 रनों की तूफानी पारी खेली। केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए106गेंदों पर 111 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीचतीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। जिसके दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान को356 रनों का लक्ष्य दिया था। इस मैच में भारत की तरफ से3 K ने कमाल किया। कोहली, केएल और कुलदीप ने भारत की जीत की इबादत लिखी।

कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी

शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव की कहर बरपाती गेंदों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज बेबस नजर आए। उन्होंने 5 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं जसप्रीतबुमराह, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता हासिल हुई।पाकिस्तान की पूरी टीम 32 ओवर में 8 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।पाकिस्तान के दो बल्लेबाजहारिस रऊफ और नसीम चोटिल होने की वजह से बल्लेबाजीनहीं कर सके थे। जिसके कारण पाकिस्तान की पारी को समाप्त घोषित कर दिया गया।

प्लेइंग इलेवन :

टीम इंडिया-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान टीम-फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *