Gadar 2 Box Office Collection: तारा सिंह का क्रेज बरकरार, 13वें दिन भी फिल्म की बम्पर कमाई जारी

शुभम रावत-

मुंबई:सनी देओल की गदर 2 का गदर जारी है। फिल्म सिनेमाघर में गजब का प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। गदर-2 की बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई जारी है।

गदर-2 को दर्शकों का मिल रहा खूब प्यार

तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी एक बार फिर देखने के लिए सिनेमाघरों में भयंकर भीड़ उमड़ रही है। ओपनिंग डे से लेकर अब दूसरे हफ्ते में भी फिल्म को देखने के लिए थियेटर में ताता लगा हुआ है।तारा सिंह, सकीना और उनके बेटे तीजे की कहानी को दूसरे हफ्ते भी लोगों का प्यार मिल रहा है। पाकिस्तान से भारतवापस लाने गए तारा सिंह को दर्शक जमकर पसंद कर रहे हैं।

दंगल और केजीएफ 2 का रिकॉर्ड ब्रेक

कमाई के मामले में गदर-2 कई फिल्मों से आगे निकल चुकी है। इस फिल्म नेदंगल और केजीएफ 2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। अब गदर-2 शाहरुख खान की पठान और बाहुबली का भीरिकॉर्ड भारत में तोड़ने को तैयार हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गदर 2 नेपहले हफ्ते गदर 2 ने 284.63 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद 8वें दिन 20.5 करोड़, 9वें दिन 31.0 करोड़, 10वें दिन 38.9 करोड़, 11वें दिन 13.50 करोड़ और 12वें दिन 12.10 करोड़ की कमाई की थी।

522.8 करोड़ का कलेक्शन

वहीं 13वें दिन बुधवार को 10.40 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 411.10 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई की बात करें तो यह अब तक 522.8 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *