Haryana Punjab Border: हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर सील, प्रदर्शनकारी किसानों को No एंट्री, 4000 जवान तैनात

शुभम रावत-

चंडीगढ़:हरियाणा और पंजाब से लगने वाले सभी 18 बॉर्डर के क्षेत्र सोमवार की शाम तक सील कर दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन ने यह तैयारीहरियाणा और पंजाब कीकिसान यूनियन को 22 अगस्त यानि आज चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए की है।

4000 जवानों की तैनाती

एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।4000 जवानों को तैनात किया गया हैं।सभी बॉर्डर एरिया बैरिकेड्स के साथ तारों से घेराबंदी की गई है। 16 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर, पीसीआर, इंटेलिजेंस, सीआईडी सहित अन्य विंग भी मौके पर मौजूद है।

एक किसान को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने एक किसान को हिरासत में ले लिया है। उस परहिंसा भड़काने और लोगों को उकसाने का आरोप है। हिरासत में लिए गए किसान का नाम राजू बताया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्रदर्शनकारी को कानून के खिलाफ जाकर एंट्री नहीं करने देंगे।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पंजाब और हरियाणा के किसान खराब फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब-हरियाणा के कई किसान यूनियन ने मंगलवार को चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया हुआ है। इसी के चलते हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर को सील किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं। इन सभी जगह पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *