शुभम रावत-
चंडीगढ़:लेह लद्दाख में आर्मी कीट्रकखाई में गिर गई थी। इस हादसे में 9जवान शहीद हो गए थे। इसमेंहरियाणा के भी 3 जवान शामिल है जबकि चौथा घायल बताए जा रहा है।शहीदों में रोहतक के निवासी अंकित, पलवल रहने वाले मनमोहन सिंह और नूंह जिला के तेजपाल सिंह शामिल है।
5 महीने पहले हुई थी अंकित की शादी
हरियाणा के तीनों शहीद जवानों को आज यानि सोमवार को उनके पैतृक गांव में राज्य के सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।अंकित ने देश की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए साल2019 मेंइंडियन आर्मी को ज्वाइन किया था। वह 311 मेड रेजीमेंट में तैनात थे। अंकित शादी 5 महीने पहले ही हुई थी।
मां-बाप के इकलौते बेटे थे मनोहर
वहींमनमोहन सिंह 2016 में आर्टिलरी विंग में गनर थे। करीब 5 महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग लेह लद्दाख में हुई थी। मनोहर हमेशा से ही भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का सपना देखते थे और उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया। वो अपनेमां-बाप के इकलौते बेटे थे।
2 बच्चे के पिता थे तेजपाल
नूंह जिले के सगेल गांव के रहने वाले तेजपाल सिंह भी लेह में हुए हादसे में शहीद हो गए।311 मेड रेजीमेंट लोकनायक तेजपाल सिंह हैं साल 2013 में सेना में भर्ती हुए थे ।उनके दो बच्चे हैं, एक 6 और दूसरा 3 साल का बेटा है।
अनुज का घायल अवस्था में चल रहा इलाज
वहीं जींद के रहने वाले अनुज इस हादसे में भयंकर रूप से घायल हो गए हैं। उनको शरीर में कई जगह चोटे आईं है।उनके जांघ में भी फैक्चर हो गया है। उनका आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है।अनुज 2021 में आर्मी रिजर्व रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थें।अनुज के पिता विजेंद्र सिंह भी इंडियन आर्मी में थे जिनका लगभग 10 साल पहले ऑन ड्यूटी निधन हो गया था।