शुभम रावत-
भोपाल:हर साल 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है।इस मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान मध्य-प्रदेश केमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कैमरा अपने हाथ में थामकर तस्वीरें खींचते नजर आए।
एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर
कहते हैं एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है और ये मुमकिन करता है तकनीककी सबसे खूबसूरत और बेहतरीन चीजों में से एक कैमरा। जिससे हम अपनेजीवन के अनमोल और यादगार पलों को हमेशा के लिए कैप्चर कर लेते हैं। इन तस्वीरों को फिर हम जब कभी भी देखते हैं तो उसी यादों के झरोखों में खो जाते हैं।
कैमरे से कैद उन तस्वीरों को देखकर हमारे आंख के सामने से जैसे वो दृश्य फिर से सजीव हो जाते हैं। वैसे समय को ना तो कोई रोक सकता है और ना ही कैद कर सकता है। लेकिन एक तरह से देखें तो कैमरे के जरिए हम उस समय को कैद कर लेते हैं जो हमने पहले बिताए होते हैं।
फोटोग्राफी के महत्व और उद्देश्य को बताने के लिए हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इस दिन कोमनाने की शुरूआत 1837 में फ्रांस से हुई थी। यह वह साल था जिसे फोटो खींचने की शुरूआत माना जाता है। आजवर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहन ने अपनी कला का जौहर दिखाया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खींची तस्वीर
दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डा. शंकरदयाल शर्मा की जयंती के मौके पर रेतघाट चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंनेखुद हाथ में कैमरा लिया और प्रेस फोटोग्राफर्स की तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। यह देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुराने लगे।सीएम शिवराज ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर करते हुए विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Smile Please…
आप सभी को #WorldPhotographyDay की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/FnzgIWW1z9
Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 19, 2023