MS Dhoni: विनिंग सिक्स से पहले धोनी के दिमाग में क्या चल रहा था ? 2011 वर्ल्ड के 12 साल बाद शेयर की फीलिंग

शुभम रावत-

नई दिल्ली:भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 विश्व कप जीत की कुछ यादों को साझा किया है। 12 साल बाद माही ने बताया कि मैच के दौरान उनके दिमाग में क्या चल रहा था और वो कैसा महसूस कर रहे थे।

क्रिकेट के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है। इंटरनेशल क्रिकेट में माही के कदम रखते ही भारतीय क्रिकेट का भविष्य बदल चुका था। इस लेजेंड खिलाड़ी ने अपनी चतुर कप्तानी क्विक विकेटकीपिंग और अतुल्नीय मैच फिनिशर के रूप में मैदान में जलवे बिखेरकर सभी को अपना मुरीद बना दिया। आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीताने वाले भारतीय टीम के अब तक के एकमात्र कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में अपनी अमिट छाप छोड़ दी है।

2007 का पहला इंटरनेशल टी20 वर्ल्ड कप हो या 2011 का वो अद्भुत वर्ल्ड कप या फिर 2013 में जीती हुई आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी सब में धोनी ने जीत का परचंम लहरा दिया था। अब सालों बाद माही ने बताया है कि भारत की धरती पर खेले गए 2011 विश्व कप के दौरान वो कैसा फील कर रहे थे।

धोनी ने बताया 2011 का स्पेशल मोमेंट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय टीम 275 रनों का पीछा कर रही थी।48.2 ओवर में धोनी ने विनिंग सिक्स लगाकर भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप जीताया था। उस मैच और सिक्स की यादें आज भी हमारे जहन में ताजा है।हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सीएसके फ्रेंचाइजी ने शेयर किया है, जिसमें वह साल 2011 विश्व कप में अपने स्पेशल मोमेंट के बारे में बता रहे है।

भावुक हो गए थे धोनी

इस वीडियो में एमएस ने बताया कि विश्व कप के फाइनल मैच के खत्म होने से 10-15 मिनट पहले वो बहुत भावुक हो गए थे।धोनी ने बताया कि फाइनल के दौरान सबसे बेस्ट मोमेंट मैच के खत्म होने से पहले का रहा। जब टीम को ज्यादा रनों की दरकार नहीं थी, क्योंकि एक शानदार साझेदारी चल रही थी। मैदान पर उस समय काफी ओस थी और रनों की बरसात हो रही थी।

जीत के बाद संतुष्टि मिली-माही

इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस ने वंदे मातरम गाना गाना शुरू कर दिया। मैं उस मोमेंट को महसूस कर पा रहा था।धोनी ने आगे बताया कि वह फैंस को जीत का तोहफा देना चाहते थे। उन्हें यकीन था कि यहां से उनका मैच हारना मुश्किल है। माही ने बताया कि जब मैंने मैच खत्म किया तो मुझे एक अलग तरह की संतुष्टि मिली कि मेरा मकसद पूरा हो गया।

महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में 15 अगस्त के दिन अपने शानदार 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था। उन्होंने अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए मुकेश कुमार के गीत मैं पल दो पल का शायर हूं के साथ अपने खेल के दिनों की तस्वीरों के मैशअप के साथ एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। माही ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था,आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 1929 बजे (शाम 7.29 बजे) से मुझे रिटायर समझें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *