शुभम रावत-
नई दिल्ली: भारत की धरती पर इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इसके लिए आईसीसी ने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है। आज टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख भी जारी कर दी है। तो चलिए बताते हैं कि आप कैसे टिकट बुक कर सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सबसे बड़े इवेंट एकदिवसीय विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 5 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में महामुकाबले का आगाज होगा। जबकिफाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्रिकेट का मजा लेने के लिए फैंस लंबे समय से टिकट बुक करने के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने का इंतजार कर रहे थे, अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं।
ऐसे कर सकते हैं टिकट बुक
आप मैच के टिकटों और रजिस्ट्रेशन के लिए आईसीसी की वेबसाइट (www.cricketworldcup.com/register) के अलावा ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर्स की वेबसाइट पर जाकर भी बुकिंग करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको बेसिक जानकारी जैसे- नाम, पता, देश इत्यादि भरनी होंगी। रजिस्ट्रेशन के बाद फैन्स को टिकट की बुकिंग के लिए 25 अगस्त तक का इंतजार करना होगा।
भारतीय मैचों के टिकट की बुकिंग 30 अगस्त से
भारतीय टीम के मैचों और वॉर्म-अप मुकाबलों के टिकट 30 अगस्त से 3 सितंबर तक उपलब्ध होंगे। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के मैच की टिकटें 31 अगस्त को मिलेंगी। वहींन्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच की टिकटें 1 सितंबर को खरीद सकेंगे। साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स मैच की टिकट 2 सितंबर को मिलेंगी।अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट 3 सितंबर को मिलेंगे। जबकि सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर को खरीदे जा सकते हैं। बता देंबीसीसीआई ने टिकटों की बिक्री के लिए बुक माई शो को टिकटिंग पार्टनर बनाया है।