शुभम रावत-
नई दिल्ली:वेस्टइंडीज की टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3-2 से सीरीज गंवा दी। भारतीय टीम ने इस सीरीज में हार से आरम्भ और हार से अंत भीकिया।
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया था। टेस्ट और वनडे मुकाबलों में विंडीज को परास्त करने के बाद उससे टी20 सीरीज में भी ऐसी ही उम्मीद थी। लेकिन पहले दो मुकाबलों में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 2 लगातार हार के बाद भारतीय टीम के लिए सीरीज में वापसी करना मुश्किल हो गया था। हालांकि अगले दो मैचों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार 2 जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी की।
वेस्टइंडीज और भारत के बीच 2-2 से सीरीज लेवल होने के बाद आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था। कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम इंडिया से उम्मीद थी वो पांचवे और अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
रविवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में हुए पांचवे टी20 मैच में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। जिसकेजवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कैरिबियाई टीम की ओर सेनिकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने 107 रन की साझेदारी की।ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन बैटिंग के दम पर वेस्टइंडीज की टीम ने18 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।