Gadar 2 3rd day Collection: फिल्म ‘गदर 2’ ने की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, लोगों में क्रेज अभी भी कायम

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री अमीषा पटेल स्टारर फिल गदर 2ने सिनेमाघरों में गदर मचा रखा है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीसरे दिन भी जोरदार कमाई की है। गदर 2 को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दें महज तीन दिनों ने यह 100 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर चुकी है।

दरअसल, गदर 2 के लिए लोगों में वैसा ही क्रेज देखने को मिल रहा है जैसा गदरमें देखने को मिला था। पाकिस्तान की सकीना और तारा सिंह की प्रेम कहानी लोगों के दिल पर राज कर रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले और दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन ज्यादा कमाई की है। अब तक इस फिल्म ने पूरे 135 करोड़ की कमाई कर डाली है।

फिल्म गदर 2 ने पहले दिन ओपनिंग पर 40.1 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन 43.08 करोड़ और तीसरे दिन 52करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। गदर 2 ने हर जगह हाउसफुल का बोर्ड लगाकर दिखा दिया और आज भी इस फिल्म के लिए लोगों में क्रेज कायम है।

बता दें कि गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है जो अक्षय कुमार के ओएमजी 2को जोरदार टक्कर दे रही है।

यह फिल्म गदर: एक प्रेम कथा की अगली कड़ी है, जो 2001 में 1947 में भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म थी। कहा जाता है कि यह फिल्म बूटा सिंह पर आधारित है, जो एक पूर्व सैनिक थे। वह ज़ैनब के साथ अपनी दुखद प्रेम कहानी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक मुस्लिम लड़की जिसे उन्होंने विभाजन के समय सांप्रदायिक दंगों के दौरान बचाया था। फिल्म में अमरीश पुरी और लिलेट दुबे के साथ सनी देओल और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *