Himachal Weather: सोलन के कंडाघाट में फटा बादल, सात लोगो की मौत, तीन लापता

शुभम रावत-

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले पिछले कई दिनों से प्राकृतिक कहर जारी है।सोलन के कंडाघाट में बादले फटने से सात लोगो की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

रविवार को सोलन जिले में देर रात बादल फटने से भंयकर बाढ़ आ गई। इस घटना मेंपांच लोगों को मौत हो गई। जबकि तीन लोग लापता हैं, पुलिस और राहत-बचाव की टीम उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस नियंत्रण कक्ष सोलन को मिली सूचना के अनुसार, गांव जादोन डाकघर में बादल फटने की घटना हुई। इससे दो मकान और एक गोशाला बह गई। जडौण गांव में रती राम और इसके बेटे हरनाम के दो मकान भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए।भूस्खल के चलते कई हाईवे और सड़कें बंद हो गई हैं।

मंडी की मझबाड़ पंचायत में भी बादल फटने से दो लोग मलबे में दब गए हैं। कुछ लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। यहां पर भारी बारिश ने तबाही मचाई है। घुमारवीं के तियूनखास तियूड़ी गांव में रात को भूस्खलन हो गया। इसको लेकर लगभग 11 परिवारों के घर खाली करवाए गए हैं।

सीएम सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से 7 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, हमने अधिकारियों को इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *