Weather Update: इन पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश और बादल फटने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

शुभम रावत-

नई दिल्ली: मौसम विभाग नेउत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के ऊपरी हिस्से समेत नॉर्थ ईस्ट के कुछ पहाड़ी इलाकों पर भारी बारिश के साथ बादल फटने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम इन प्रदेशों की लगातार अपडेट ले रही है।

पहाड़ी इलाकों में अक्सर भारी बारिश के साथ बादल फटने की घटनाएं होती रहती हैं। ये प्राकृतिक घटनाएं जिस प्रदेश, जिले या शहर में होती है उससे लोगो के सामने भारी संकट खड़ा हो जाता है। इससे काफी नुकसान होता है इसकी चपेट में आने से हर साल कई लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसे हालातों में खुद को सावधान और सचेत करना बेहत आवश्यक है।

मौसम विभाग में अगले कुछ दिनों के लिए बादल फटने की चेतावनियां जारी की है।पहाड़ों पर मौसम को लेकर बिगड़े हालातों के चलते आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियां को भी किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, बीते कुछ सालों में यह पहला मौका है जब लगातार क्लाउडबर्स्ट की घटनाएं न सिर्फ बढ़ रही हैं बल्कि राज्यों को चेतावनियां जारी की जा रही हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय नेउत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के अलावा नार्थ ईस्ट के क्षेत्रों में भी लगातार हो रही बारिश को नजर बनाई हुई है। असम में आई बाढ़ को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर राज्य के हालातों के बारे में चर्चा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *