शुभम रावत-
अयोध्या: रामजन्भूमि का भव्य निर्माण कार्य जारी है। बताया जा रहा है किमंदिर का उद्घाटन जनवरी महीने के तीसरे सप्ताह में 21 से 24 जनवरी के बीच कभी भी हो सकता है। इसी बीच खबरें आ रही हैं किरामजन्मभूमि के पुजारियों को सरकारी स्तर की सुविधा मिलेगी।
पुजारियों और कर्मचारियों को मिलेगी ये सुविधाएं
रामंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को सरकारी स्तर की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी है। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला की सेवा में नियुक्त पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी स्तर की सुविधा श्रीराममंदिर ट्रस्ट देगा। जानकारी के मुताबिकउनकी सैलरी बढ़ने के साथ ही सरकारी चिकित्सा सुविधा, आवास और सरकारी छुट्टी भी दी जाएगी।
उद्घाटन के लिए PM से मांगी तारीख
श्रीराम मंदिर में राम लला की प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में होगी। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को औपचारिक न्योता भेज दिया है। इसमें 15 जनवरी से 24 जनवरी 2024 के बीच की तारीख दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय शेड्यूल के मुताबिक डेट तय करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट करीब 10 हजार लोगों को आमंत्रण भेजेगा।
35 फीट की दूरी से होंगे भगवान के दर्शन
वहीं मंदिर के उद्घाटन के बाद भी राम भक्तों को भगवान राम की प्रतिमा को छूने का अवसर नहीं मिल पाएगा। भक्तों को गर्भगृह में भी जाने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालु लगभग 35 फीट की दूरी से भगवान के दर्शन करेंगे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, यह व्यवस्था गर्भगृह की पवित्रता को बनाए रखने के लिए की गई है। साथ ही हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार मंदिर के गर्भगृह में केवल राजा और मंदिर के पुजारी को ही जाने का अधिकार होता है। इस पारंपरिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह में केवल प्रधानमंत्री और पुजारी को ही प्रवेश मिलना तय किया गया है।