IND vs WI: संजू सैमसन के पास सुनहरा मौका, जाफर बोले खेल सकते हैं बड़ी पारी

शुभम रावत-

नई दिल्ली:भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया 2-1 से सीरीज में पीछे चल रही है। सीरीज में बने रहने के लिए उसे आज का मैच हर हाल में जीतना होगा। इस सीरीज में संजू सैमसन के पास फॉर्म में वापस लौटने का बेहतरीन मौका है।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन काफी लंबे समय से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्हें कई बार टीम में शामिल किया गया इस दौरान उन्होंने अच्छा परफॉर्म भी किया, लेकिन वो टीम में खुद को स्थायी रूप से स्थापित नहीं कर सके। वेस्टइंडीज दौरे पर चल रही वनडे और टी20 सीरीज में संजू टीम का हिस्सा हैं।

संजू खेल सकते हैं बड़ी पारी-जाफर

भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को रन बनाने की जरूरत है। उन्हें फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम से बेहतर पिच नहीं मिलेगी। जाफर ने कहा है कियह पिच उन बल्लेबाजों के लिए अवसर की तरह है जो कि लंबे वक्त से आउट ऑफ फॉर्म हैं। संजू सैमसनइस मैदान पर बड़ी पारी खेल सकते हैं।बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के 3 मुकाबलों में संजू सैमसन ने अब तक कुल 19 रन बनाए हैं।

संजू का इंटरनेशनल करियर

संजू सैमसन ने अब तक कुल 33 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें वनडे के 13 मुकाबलों के 12 पारियों में उन्होंने 55 की औसत से 390 रन बनाए हैं।वहीं टी-20 इंटरनेशनल में संजू ने 20 मुकाबलों के 18 पारियों में 18 की औसत से उन्होंने 320 रन बनाए हैं। संजू ने वनडे मुकालों में 3 और टी20 मैच में 1 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *