Haryana: नूंह हिंसा के बाद पुलिस का सर्च अभियान- एसपी बोले- ‘अगर शांति में विघ्न डाला तो खैर नहीं’

Haryana Police

Haryana Police:पलवल में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। नूंह हिंसा को ध्यान में रखते हुए पुलिस संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की तलाश में लगी है। पुलिस का कहना है कि अगर शांति में विघ्न डालने की कोशिश की गई तो किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने शहर की गलियों, चौराहों और बाजारों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम मौजूद रही।

अलर्ट मोड पर पुलिस

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर नूंह दंगों के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ परहै। इसी को लेकर एसपी लोकेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश में जिला पुलिस की ओर से शहर में सर्च अभियान चलाया गया। इस के तहत जिला पुलिस की टीमों द्वारा जिला से लगने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग व अन्य मुख्य मार्गो के किनारे सर्च अभियान चलाया।

शहर में चलाया सर्च ऑपरेशन

पुलिस टीम ने डीप मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड के साथ शहर भर में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के तहत संदिग्ध ओयो होटल, दुकान, मकान और धर्मशाला जैसे करीब 100 स्थानों को बारीकी से चेक किया। अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके साथ-साथ जिला पुलिस ने सभी उपमंडल स्तर पर फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षित वातावरण का एहसास कराया।

एसपी का कहना है कि अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कारवाई की जा रही है। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे तथा किसी भी अवैध कारोबार करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को देगा तो उस पर पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *